Heavy Rain Alert: 28, 29, 30, 31 अक्टूबर को बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश के साथ चक्रवाती तूफान की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Monday, Oct 27, 2025-04:22 PM (IST)

Heavy Rain Alert:  दक्षिण- पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव का क्षेत्र आने वाले 24 घंटों में एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह प्रणाली फिलहाल पोर्ट ब्लेयर से करीब 600 किलोमीटर पश्चिम और चेन्नई से लगभग 800 किलोमीटर दक्षिण- पूर्व में स्थित है। 

छठ के बाद मौसम में होगाा बड़ा बदलाव ।। Bihar Weather Forecast

पूर्वानुमान है कि 28 अक्टूबर की सुबह तक यह गहरा दबाव गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और देर शाम तक आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों से टकरा सकता है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसके चलते अरब सागर के तटीय इलाकों में ऊंची लहरें उठेंगी और समुद्री गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस चक्रवाती प्रणाली और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से छठ महापर्व के बाद बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 28 अक्टूबर से उत्तर- पश्चिम बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 29 अक्टूबर से पूरे बिहार में तूफान का असर दिखने लगेगा। 

30 और 31 अक्टूबर को उत्तर और पूर्वी बिहार के एक-दो इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही तेज और ठंडी उत्तर- पश्चिमी हवाएं चलने लगेंगी, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है। न्यूनतम तापमान फिलहाल स्थिर रहेगा पर 29 से 31 अक्टूबर के बीच गिरावट शुरू होगी, जिससे हल्की ठंड का एहसास बढ़ जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static