अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा, राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं

Tuesday, Jun 21, 2022-10:53 AM (IST)

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): आज 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। पूरे देश सहित विदेशों में भी इस कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया जा रहा है। पटना में कई जगहों पर इसको लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मुख्य कार्यक्रम बिहार आयुष समिति के द्वारा पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, अपर सचिव प्रत्यय अमृत सहित कई अधिकारियों सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।


PunjabKesari

इस कार्यक्रम में बंगलुरू से आर्ट ऑफ लिविंग के योग गुरु ब्रह्मचित जी ने लोगों को योग क्रियाएं बताई। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि हम इस दिन पर देश और राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हैं। मानव मन और तन को स्वास्थ्य रखने में योग की विशेष भूमिका है। पूरी दुनिया अपनी इस पद्दति को अपना रही है।

PunjabKesari

वहीं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्यसचिव प्रत्यय अमृत ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी बिहार वासियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने लोगों से भी योग को अपनाने का अनुरोध किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static