कैबिनेट विस्तार से बिफरे ज्ञानेंद्र सिंह का बड़ा आरोप, कहा- BJP ने पैसे लेकर विधायकों को बनाया मंत्र

2/12/2021 4:38:54 PM

पटनाः बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से नाराज विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने एक बार फिर भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार भाजपा के नेताओं ने विधायकों से पैसे लेकर उन्हें मंत्री बनाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे सारे सबूतों के साथ प्रधानमंत्री से मिलेंगे और उन्हें पार्टी में चल रहे इस खेल से अवगत कराएंगे।

भाजपा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने विधायकों से पैसे लेकर मंत्री बनाया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संजय जायसवाल ने अपनी जाति के लोगों को मंत्री बनवाया है। इसके आगे उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे और सबूत के साथ बिहार भाजपा के अंदर चल रहे खेल से अवगत कराएंगे।

बता दें कि भाजपा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कैबिनेट विस्तार से नाराज हो गए थे। उन्होंने कहा था पार्टी कुछ लोगों के चंगुल में फंस गई है और पीएम मोदी व अमित शाह को अंधेरे में रखा गया है। ज्ञानू ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बताया कि उन्होंने संजय जायसवाल को फोन कर पूछा था कि किस आधार पर नए मंत्रियों को चुना गया। इस पर जायसवाल ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करना चाहते थे, इसलिए ज्ञानू मंत्री नहीं बनाए गए।

Content Writer

Ramanjot