मिठाई का झांसा देकर दादा ने नाबालिग पोती के साथ करना चाहा दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

8/31/2020 1:15:33 PM

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दादा ने अपनी ही नाबालिग पोती को मिठाई का झांसा देकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने दादा को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला बीते 3 जुलाई का है। बताया जा रहा है कि एसकेएमसीएच में काम करने वाले राम प्रकाश पासवान ने अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग पोती को मिठाई खिलाने का झांसा देकर अपने साथ बाजार चलने को कहा। वह उसे अहियापुर स्थित पुराने घर पर ले गया। वहां उसने पोती को घर के अंदर से पानी लाने के लिए भेजा और दरवाजा बंद करने को कहा। फिर उसने बच्ची को कुछ रुपए दिए।

इसके बाद राम प्रकाश अपनी पोती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची किसी तरह दादा के चंगुल से भाग कर सहबाजपुर की एक महिला के पास पहुंची। उसने सारी बात उस महिला को बताई। महिला ने कोशिश करके बच्ची को उसके घर पहुंचाया। बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई तब तक आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। वहीं शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Ramanjot