तेजस्वी से मिलने पहुंची ''''ग्रेजुएट चायवाली'''', नगर निगम द्वारा ठेला हटाए जाने से फूट फूटकर रोई थी प्रियंका

8/19/2022 2:53:10 PM

 

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार में नई सरकार बनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देंगे लेकिन पटना में नए-नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं का तो रोजगार पटना नगर निगम ने छीन लिया।

दरअसल, गुरुवार को पटना नगर निगम ने 'अतिक्रमण हटाओ अभियान' के तहत पटना के सड़क किनारे लगे दर्जनों वेंडरों का स्टॉल उठा लिया और नगर निगम कार्यालय में जमा कर लिया है। इसमें अपनी चाय के स्टार्टअप से फेमस हुई प्रियंका गुप्ता का ठेला भी शामिल था। अपनी हस्ती उजड़ते देख प्रियंका फूट फूटकर रोने लगी।

वहीं ग्रेजुएट चायवाले के नाम से फेमस प्रियंका गुप्ता गुस्से में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के यहां पहुंची और तेजस्वी यादव से गुहार लगाई। तेजस्वी यादव ने आश्वासन दिया कि आप मेरे नाम से एक आवेदन दे दो, मैं उस पर कार्रवाई करूंगा।

Content Writer

Nitika