बोधगया में आवश्यक बुनियादी ढांचे व सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रही सरकारः पर्यटन मंत्रालय

10/8/2021 11:45:37 AM

बोधगयाः केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थल बोधगया को पूरे साल गुलजार रहने वाले पर्यटन स्थल रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। अधिकारियों ने गुरूवार को कहा कि विभाग वहां आवश्यक बुनियादी ढांचे और सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि बिहार के गया जिले में बोधगया मुख्य रूप से धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के लिए बुजुर्गों को आकर्षित करता है लेकिन युवाओं को भी आकर्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बोधगया में मंगलवार को पर्यटन पर एक सम्मेलन आयोजित किया गया था और इसमें पर्यटन मंत्रालय में पर्यटन महानिदेशक जी कमला वर्धन राव के साथ केंद्रीय और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया था।

राव ने कहा कि सरकार बौद्ध धर्म से जुड़े पर्यटन स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को बढ़ावा देने की जरूरत है, जिस पर सरकार काम कर रही है। महाबोधि मंदिर परिसर बोधगया में स्थित है। भगवान बुद्ध को यहां एक पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। सम्मेलन बुनियादी ढांचे के विकास और हवाई, रेल और सड़क संपर्क को बढ़ावा देने पर केंद्रित था। पर्यटन मंत्रालय विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और बिहार और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों के सहयोग से एक बौद्ध पर्यटन सर्किट विकसित कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static