बुद्ध स्मृति पार्क जाकर 15 दिन मेडिटेशन करेंगे सरकारी कर्मचारी, राज्य सरकार ने दी विशेष छुट्‌टी

10/29/2021 4:50:56 PM

पटनाः बिहार में 3.10 लाख सरकारी कर्मचारी अब बुद्ध स्मृति पार्क जाकर 15 दिन का ध्यान करेंगे। दरअसल, राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने कर्मचारियों को 15 दिन की विशेष छुट्‌टी देने का संकल्प जारी कर दिया है।

बिहार सरकार द्वारा संकल्प जारी होने के बाद अब सरकारी कर्मी विपश्यना पाठ्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए विशेष अवकाश ले सकेंगे। इसके लिए विभाग से उन्हें अनुमति लेनी होगी। यह पाठ्यक्रम नि:शुल्क कराया जाता है। विपश्यना केंद्र में लोगों के रहने एवं भोजना इंतजाम करवाया गया है। साथ ही अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई है।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21 अक्टूबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बिहार दौरे के दौरान इसका ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि बुद्ध स्मृति पार्क में विपश्यना केंद्र का निर्माण कराया गया है। यह केंद्र का 03 जुलाई 2018 से नियमित संचालन हो रहा है। यहां होने वाले विपश्यना योग में करीब 1200 लोग भाग ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि सभी सरकारी कर्मचारी वहां जाकर योग का अनुभव प्राप्त कर लें। जो भी सरकारी कर्मी वहां जाएंगे उन्हें 15 दिन की छुट्टी दी जाएगी। 
 

Content Writer

Ramanjot