22 Carat Gold Price Oct 17: धनतेरस से ठीक पहले सोने की कीमतें बेकाबू....तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें 22K और 24k गोल्ड का ताजा रेट

Friday, Oct 17, 2025-11:40 AM (IST)

22 Carat Gold Price Today: देश में सोना-चांदी के भाव में लगातार बदलाव हो रहा है,बदलाव का ये दौर बिहार में भी जारी है। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। पटना के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना ₹1,29,569 प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 कैरेट सोने  की कीमत आज ₹1,18,776 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

शुद्ध सोने की पहचान कैसे करें? जानिए जरूरी टिप्स

अगर आप सोने की खरीदारी कर रहे हैं, तो उसकी शुद्धता की पहचान करना बेहद जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता जांचने के लिए हॉलमार्क अंकन दिया जाता है। हॉलमार्क के अनुसार:

.24 कैरेट सोने पर 999 अंकित होता है, जो सबसे शुद्ध माना जाता है।
.22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875, और 18 कैरेट पर 750 अंक दर्ज होते हैं।
.आभूषण आमतौर पर 22 कैरेट सोने के बनाए जाते हैं, क्योंकि 24 कैरेट का सोना बेहद मुलायम होता है और गहने बनाने के लिए उपयुक्त नहीं होता।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) द्वारा निर्धारित की जाती हैं। भारत में, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) आयात शुल्क और अन्य करों को जोड़कर रिटेल कीमतें तय करता है।

किन कारकों से बदलती हैं सोने की कीमतें?

सोने की कीमतें सिर्फ मांग और आपूर्ति पर निर्भर नहीं करतीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की गतिविधियों और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का भी इस पर असर पड़ता है। प्रमुख कारण:

लंदन ओटीसी स्पॉट मार्केट और कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स में उतार-चढ़ाव।
आर्थिक अनिश्चितता, मुद्रास्फीति और डॉलर की कीमतों में बदलाव।
केंद्रीय बैंकों की नीतियां और वैश्विक निवेश प्रवृत्तियां।
सोने और चांदी की कीमतों में होने वाले ये बदलाव निवेशकों के लिए अहम होते हैं, क्योंकि यह सीधे उनके निवेश को प्रभावित करते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static