Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, जानें 21 मार्च को आपके शहर के ताजा भाव

Saturday, Mar 21, 2026-04:32 PM (IST)

Gold Price Today: ईद के मौके पर जहां बाजारों में खरीदारी का माहौल है, वहीं सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजार की हलचल के बीच भारत में गोल्ड प्राइस में गिरावट देखने को मिल रही है।

दिल्ली से लेकर बिहार तक सस्ता हुआ सोना

अखिल भारतीय सर्राफा बाजार के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना लगातार तीसरे दिन गिरकर करीब ₹1,52,650 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले यह ₹1,53,300 पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर, MCX (Multi Commodity Exchange) पर सोने का वायदा भाव हल्की तेजी के साथ ₹1,44,825 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

IBJA के मुताबिक आज का गोल्ड रेट (Gold Rate Today in India)

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार के क्लोजिंग रेट (जो वीकेंड में लागू रहेंगे) इस प्रकार हैं:

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,47,218 / 10 ग्राम
  • 23 कैरेट सोना: ₹1,46,628 / 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,34,852 / 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: ₹1,10,414 / 10 ग्राम
  • 14 कैरेट सोना: ₹86,123 / 10 ग्राम

बिहार के शहरों में सोने का ताजा भाव (Gold Price in Bihar Today)

ईद और शादी के सीजन को देखते हुए बिहार में सोने की डिमांड बनी हुई है। ऐसे में अगर आप पटना या आसपास के शहरों में गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये हैं लेटेस्ट रेट:

पटना (Patna Gold Rate Today)

  • 24 कैरेट: ₹1,46,020
  • 22 कैरेट: ₹1,33,850
  • 18 कैरेट: ₹1,09,530

गया (Gaya Gold Price)

  • 24 कैरेट: ₹1,46,020
  • 22 कैरेट: ₹1,33,850
  • 18 कैरेट: ₹1,09,530

मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur Gold Rate)

  • 24 कैरेट: ₹1,46,020
  • 22 कैरेट: ₹1,33,850
  • 18 कैरेट: ₹1,09,530

भागलपुर (Bhagalpur Gold Price)

  • 24 कैरेट: ₹1,46,020
  • 22 कैरेट: ₹1,33,850
  • 18 कैरेट: ₹1,09,530

नोट: अलग-अलग ज्वेलर्स में मेकिंग चार्ज और टैक्स के कारण कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत $4,663 प्रति औंस के आसपास पहुंच गई है। भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tension) और निवेशकों की सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की ओर झुकाव के चलते कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News

static