Gold Price Today: सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जरूर जान लें रेट
Wednesday, Mar 18, 2026-04:37 PM (IST)
Gold Price Today: 18 मार्च 2026 को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है और इसका असर बिहार के सर्राफा बाजारों में भी साफ देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, खासकर मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का प्रभाव गोल्ड मार्केट पर पड़ रहा है।
Multi Commodity Exchange (MCX) पर सोने का वायदा भाव हल्की गिरावट के साथ करीब 0.12% नीचे आया और दोपहर तक लगभग ₹1,55,800 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा। वहीं Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार भी दिन के दौरान सोने के दाम में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
कैरेट के हिसाब से आज का सोना भाव (IBJA)
- 24 कैरेट: ₹1,55,525 प्रति 10 ग्राम
- 23 कैरेट: ₹1,54,902 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट: ₹1,42,461 प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट: ₹1,16,644 प्रति 10 ग्राम
- 14 कैरेट: ₹90,982 प्रति 10 ग्राम
बिहार के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)
- शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
- पटना ₹1,58,130 ₹1,44,950 ₹1,18,610
- मुजफ्फरपुर ₹1,58,000 ₹1,44,800 ₹1,18,500
- गया ₹1,57,900 ₹1,44,700 ₹1,18,400
- भागलपुर ₹1,58,050 ₹1,44,850 ₹1,18,550
- दरभंगा ₹1,58,020 ₹1,44,820 ₹1,18,520
(नोट: स्थानीय बाजार और ज्वेलर्स के अनुसार रेट में थोड़ा अंतर संभव है)
क्यों बदल रहे हैं सोने के दाम?
विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव की वजह से सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। यही कारण है कि बिहार समेत पूरे देश में गोल्ड रेट स्थिर नहीं हैं।

