Gold Price Today: ऑल टाइम हाई से नीचे आया सोना, जानिए आज का नया भाव

Monday, Mar 16, 2026-04:17 PM (IST)

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव का असर अब भारत के सर्राफा बाजार पर भी दिखने लगा है। सोमवार को बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इसका असर बिहार के बाजारों में भी देखने को मिला, जहां पटना सहित कई शहरों में सोना सस्ता हुआ है।

MCX पर गिरा सोने का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को सोने के वायदा भाव में तेज गिरावट दर्ज की गई। दोपहर तक सोना करीब 1.71% टूटकर 2716 रुपये घट गया और इसका भाव 1,55,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,58,466 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बता दें कि इस साल 29 जनवरी 2026 को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई तक पहुंच गया था।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

  • कैरेट    सुबह का रेट (10 ग्राम)    दोपहर का रेट (10 ग्राम)
  • 24 कैरेट    ₹1,58,399    ₹1,56,436
  • 23 कैरेट    ₹1,57,765    ₹1,55,810
  • 22 कैरेट    ₹1,45,093    ₹1,43,295
  • 18 कैरेट    ₹1,18,799    ₹1,17,327
  • 14 कैरेट    ₹92,663    ₹91,515

बिहार के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव

सोने की कीमत में गिरावट का असर बिहार के ज्वेलरी बाजार में भी दिखा है। पटना समेत कई शहरों में आज के रेट इस प्रकार हैं (प्रति 10 ग्राम)।

  • शहर    24 कैरेट    22 कैरेट    18 कैरेट
  • पटना    ₹1,59,200    ₹1,45,950    ₹1,19,430
  • गया    ₹1,59,000    ₹1,45,800    ₹1,19,300
  • मुजफ्फरपुर    ₹1,59,050    ₹1,45,850    ₹1,19,350
  • भागलपुर    ₹1,59,100    ₹1,45,900    ₹1,19,400
  • दरभंगा    ₹1,59,000    ₹1,45,800    ₹1,19,300

(नोट: अलग-अलग ज्वेलर्स में मेकिंग चार्ज और टैक्स के कारण कीमतों में हल्का फर्क हो सकता है।)

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा हाल

सर्राफा बाजार के कारोबारियों के अनुसार दिल्ली में पिछले कारोबारी दिन 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत में करीब 2000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद सोना लगभग 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पर आ गया।

वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत हल्की मजबूती के साथ 5088 डॉलर प्रति औंस के आसपास दर्ज की गई।

क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर की चाल के कारण सोने की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसे में निवेशक और ज्वेलरी खरीदारों को खरीदारी से पहले बाजार के ट्रेंड पर नजर रखना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News

static