पर्यटन मानचित्र पर स्थापित होगा गोगाबिल झील, बनेगा सैलानियों के आकर्षण का केंद्रः तारकिशोर

8/9/2021 10:05:23 AM

कटिहारः बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि गोगाबिल झील भारत के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित होगा तथा सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

तारकिशोर प्रसाद ने रविवार को कटिहार दौरे के क्रम में पर्यटन स्थल गोगाबिल झील के तैल चित्र का अनावरण करने के बाद कहा कि गोगाबिल झील देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित होगा तथा सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि गोगाबिल बिहार का पहला कम्युनिटी रिजर्व झील है, जिसे बड़े कैनवास पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। गोगाबिल के विकास में स्थानीय ग्रामीणों की अहम भूमिका रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि तकरीबन 143 एकड़ की भूमि पर स्थित इस झील को विकसित करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि गोगाबिल में लगभग 300 प्रकार के प्रवासी पक्षी आते हैं, जिसमें कई विलुप्त प्रजाति के पक्षी भी हैं। इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
 

Content Writer

Ramanjot