मैट्रिक के रिजल्ट में लड़कियों ने किया कमाल, टॉप 10 में शामिल औरंगाबाद की ये 4 छात्राएं
3/31/2022 6:57:31 PM
औरंगाबादः बिहार के औरंगाबाद जिले की मैट्रिक की परीक्षा में राज्यस्तर पर टॉप 10 में 4 छात्राएं शामिल हैं। तीनों छात्राएं दाउदनगर के गोह की है। वहीं जब दाउदनगर अनुमंडल गठन का 31वां स्थापना दिवस मना रहा है तो ऐसे में यह खुशी कई गुणा बढ़ जाती है।
Koo Appबिहार मैट्रिक परीक्षा के आज आये परिणाम में उत्तीर्ण सभी छात्र - छात्राओं को मेरी बधाई एवं शुभकामनाएं। मैट्रिक उच्च शिक्षा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसे पार कर ही आगे की पढ़ाई की जा सकती है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र - छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मैं कामना करता हूं।- Mangal Pandey (@mangalpandeybjp) 31 Mar 2022
खुशी इस बात की भी है कि शिक्षा का माहौल गांव तक पहुंच रहा है। गोह सुदूर देहाती क्षेत्र है। ऐसे में यह उपलब्धि और मायने रखती है। पटेल इंटर स्कूल दाउदनगर की छात्रा रामायणी राय ने 487 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह गोह प्रखंड मुख्यालय की निवासी है। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाजार वर्मा गोह की छात्रा प्रज्ञा कुमारी ने 485 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है।
बता दें कि अनुग्रह इंटर स्कूल औरंगाबाद का छात्र शंभू कुमार 481 अंक प्राप्त कर सातवां और प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा तृप्ति राज ने 479 अंक हासिल कर राज्य में नौवां स्थान हासिल किया है।