प्रेमी की पिटाई से आहत प्रेमिका ने खाया जहर, बोली- शादी उसी से करूंगी, वरना जान दे दूंगी

Friday, Aug 27, 2021-05:06 PM (IST)

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले में प्रेमी की पिटाई से आहत एक लड़की ने जहर खा लिया। दरअसल, दोनों धर्म के बंधन को तोड़कर शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसी बीच प्रेमी उसे किताब देने आया तो लड़की के घरवालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शक्ति चौराहा वार्ड संख्या 14 छोटी बलिया के रहने वाले कैलाश पासवान का 23 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार का एक मुस्लिम लड़की से प्रेम संबंध चल रहा है। दोनों धर्म के बंधन को तोड़कर एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। जबकि लड़की के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं है।

इसी बीच मंगलवार देर रात लड़का अपनी प्रेमिका को किताब देने आया तो लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर लड़के की जमकर पिटाई कर दी। इतना हीं नहीं, लड़के के हाथ पैर बांधकर सरपंच के सामने कई घंटों तक बंधक बनाए रखा। वहीं लड़की ने बताया लड़के को पीटने के दौरान लोगों ने हमारी एक न सुनी। इससे आहत होकर हमने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लड़की ने कहा कि चाहे कुछ भी हो शादी उसी से करेंगे, नहीं तो जान दे देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static