शादी के 10 दिन बाद पति से बोली लड़की- आपके साथ नहीं, सहेली के साथ गुजारना चाहती हूं जिंदगी

6/27/2020 12:11:31 PM

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले से प्रेम और शादी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ये प्रेम कहानी किसी लड़का-लड़की की नहीं, बल्कि दो लड़कियों की है। दरअसल, शादी के 10 दिन बाद ही पूजा अपने पति को छोड़ अपनी सहेली के साथ रहने की जिद करने लगी। वहीं परिवार वालों को दोनों लड़कियों की जिद के आगे झुकना पड़ा।

पूजा ने शादी के बाद अपने पति को बताया कि वह अपनी सहेली से प्यार करती है। वहीं पति ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। यह बात पूजा ने अपनी सहेली को बताई, जिसके बाद विवाद और बढ़ने लगा। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पूजा और रांची से उसकी समलैंगिक सहेली सपना को थाना बुलाया और जब प्रेम कहानी सुनी तो वह भी चौंक गए।

पूजा बोली- सहेली में दिखता है लड़का
पूजा ने कहा कि वह अपने पति के साथ नहीं, बल्कि सहेली के साथ जीवन गुजारना चाहती है। उसने कहा कि हम भले दोनों लड़की हैं, लेकिन मुझे अपनी सहेली में लड़का दिखता है। थाने में दोनों ने एक साथ जीने और मरने का वादा किया। वहीं दोनों की जिद के आगे परिवार वालों को झुकना पड़ा। इसके बाद दोनों को साथ-साथ रहने की मंजूरी मिल गई।

मॉल में हुआ था प्यार
बताया जा रहा है कि झारखंड के चतरा की रहने वाली पूजा कुमारी और सपना वर्मा दोनों एक मॉल में काम करती थीं। इस दौरान ही दोनों को प्यार हो गया और दोनों ने चुपके से शादी कर ली। जब यह बात पूजा के घरवालों को पता चली तो जबरन उसकी शादी बेगूसराय में करा दी। लेकिन वह इस शादी से खुश नहीं थी। उसके अपने समलैंगिक संबंध से जुड़ी सारी बात पति बता दी थी। 10 दिन बाद उसके पति ने आपत्ति जताना शुरू कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static