"राहुल गांधी को लॉन्च कर रहे हैं खड़गे लेकिन वे लॉन्च नहीं हो पा रहे", गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

2/14/2024 12:07:46 PM

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लॉन्च कर रहे हैं लेकिन वे लॉन्च नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए खड़गे गहरी निराशा में हैं। 

"कांग्रेस ने शौचालय क्यों नहीं बनाएं?"
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "नरेंद्र मोदी देश के वैसे प्रधानमंत्री हैं जिनको जनता ने 2014 में चुना है। उनकी लोकप्रियता इस कारण है कि वे जनहित में काम करते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर सवाल खड़े हुए कहा कि कांग्रेस ने शौचालय क्यों नहीं बनाएं? कांग्रेस ने पानी, सिलेंडर और मकान क्यों नहीं दिए?" खड़गे ने आगे कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे निराशा में हैं। राहुल गांधी को लॉन्च कर रहे हैं लेकिन वे लॉन्च नहीं हो पा रहे हैं, लॉन्चिंग पैड पर ही खड़े हैं। 

इसके साथ ही कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता सोनिया गांधी हैं। अब कांग्रेस थकी है या सोनिया गांधी थकी हैं ये तो जनता निर्णय करेगी। थक तो जरूर गई हैं। हमारी शुभकामनाएं हैं कि वे राज्यसभा में आएं।"

Content Writer

Ramanjot