VIDEO: ‘गरीब के नाम राजनीति करने वाले आरोप लगाते रह जाएंगे’, विपक्ष पर खूब भड़के गिरिराज सिंह

4/14/2024 6:02:41 PM

बेगूसराय: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भाजपा के घोषणा पत्र सह संकल्प पत्र को लेकर प्रेस वार्ता कर बताया कि भाजपा का यह संकल्प पत्र विकसित भारत का संकल्प पत्र है। भाजपा के इस संकल्प पत्र में युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब और किसान को ध्यान में रख कर बनाया गया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जीविका दीदी के लिए भी काम किया जा रहा है 2029 में महिलाओं का 33% आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। किसानों के लिए जो पैसा दिया जा रहा है वह जारी रहेगा, अभी तक सौ निधि केवल शहरों में था वह अब गांव में भी जाएगा।  गांव से लेकर शहर तक के लोगों को सुविधा के लिए हर काम किया जाएगा। 

Content Writer

Ramanjot