​"जिसका बाप कुछ नहीं किया तो अब उसका बेटा क्या करेगा", गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला

Saturday, May 18, 2024-02:19 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा," इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर गरीब परिवार की महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपए यानी 8,333 रूपए प्रतिमाह मिलेंगे। केंद्र में हमारी सरकार आने पर 5 किलो राशन की जगह 10 किलो राशन मिलेगा। वहीं, तेजस्वी यादव के इस ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने हमला बोला है।

'इंडिया गठबंधन ढपोरशंख की महाजमात'
गिरिराज सिंह ने कहा कि एक था शंख एक था ढपोरशंख। ये जो इंडी महागठबंधन है, वो ढपोरशंख की जमात है। गरीबों का मसीहा जो है, वो नरेंद्र मोदी हैं। 70 साल बाद जो किया नरेंद्र मोदी ने किया। न राहुल ने किया और न ही तेजस्वी ने किया। उन्होंने तेजस्वी पर बरसते हुए कहा कि जिसका बाप कुछ नहीं किया तो अब बेटा क्या करेगा। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि ये इंडिया गठबंधन ढपोरशंख की महाजमात है। इनसे कुछ भी होना जाना नहीं है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि वे(राहुल गांधी) खुद अपने इशारे पर नहीं बोल पाते, वे तो दूसरों के इशारे पर बोलते हैं। उन्हें इतना वहम है... ऐसा व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बनना चाहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static