शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, परिजनों को दी सांत्वना

10/31/2021 12:02:27 PM

बेगूसरायः जम्मू-कश्मीर में शनिवार शाम हुए ब्लास्ट में बेगूसराय के "लाल" लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार शहीद हो गए। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह रविवार को शहीद ऋषि कुमार के घर पहुंचे। उन्होंने ऋषि के परिजनों को सांत्वना दी।

इससे पहले गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, "लखीसराय के पिपरिया के मूल निवासी व बेगूसराय में बसे राजीव रंजन जी के लेफ्टिनेंट पुत्र ऋषि रंजन जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए है। यह पूरे परिवार व क्षेत्र के लिए बहुत पीड़ा दायक है, उनकी बहादुरी को सलाम। ईश्वर परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे। ॐ शान्ति।"


बता दें कि लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार शनिवार की शाम अपनी टीम के साथ बॉर्डर इलाके सुंदरवन सेक्टर के रजौरी नौशेरा में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान करीब 6 बजे अचानक विस्फोट होने से ऋषि कुमार सहित दो अधिकारियों की मौत हो गई। इस घटना में कई अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

Content Writer

Ramanjot