VIDEO: Rohtas मे गैस एजेंसी पर ताला, सड़कों पर गुस्सा.. प्रशासन के दावों की खुली पोल
Friday, Mar 20, 2026-04:16 PM (IST)
Rohtas: रोहतास के सासाराम में उस वक्त हंगामा मच गया। जब सासाराम कोटा स्थित शहीद चंद्र भूषण एचपी गैस एजेंसी गुरुवार को बंद मिली। सैकड़ों उपभोक्ता सुबह से लाइन में खड़े थे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी एजेंसी नहीं खुली। गुस्साए लोगों ने गैस किल्लत को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दिनों पहले बुकिंग के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है, न होम डिलीवरी हो रही है न काउंटर से वितरण। चैत्र नवरात्र और रमजान जैसे पर्व के बीच घरेलु गैस संकट ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है...

