VIDEO: Begusarai में नहीं रुका Ganga Vilas Cruise, देखते रह गए BJP विधायक

1/19/2023 1:07:51 PM

बेगूसराय: बेगूसराय के सिमरिया गंगा धाम में रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास समय से सवा 3 घंटे देरी से पहुंची। तय कार्यक्रम के तहत सुबह आठ बजे क्रुज को सिमरिया गंगा धाम पहुंचना था लेकिन 11:15 बजे क्रूज सिमरिया जरूर पहुंची,  लेकिन वह सिमरिया घाट पर रुकने के बदले आगे मुंगेर के लिए रवाना हो गई। सुबह से ही जिला प्रशासन के अधिकारी और भाजपा विधायक कुंदन कुमार भाजपा विधायक सुरेंद्र मेहता समेत भाजपा के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता सिमरिया गंगा घाट पर सैलानियों के स्वागत के लिए तैयार थी लेकिन क्रूज के नहीं रुकने से कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी गई। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस कदर सिमरिया घाट किनारे प्रशासन और भाजपा के लोग इंतजार कर रहे थे। हाथों में गुलाब लिए सैलानियों के स्वागत में गंगा के किनारे मौजूद थे, लेकिन क्रुज सिमरिया पुल क्रॉस कर आगे बढ़ता चला गया। इंतजार में खड़े भाजपा विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि भाजपा की संस्कृति रही है अतिथि देवो भव: की रुकने का कार्यक्रम था लेकिन सैलानियों के द्वारा नहीं रोका गया, कोई विवाद नहीं है। 

Content Editor

Swati Sharma