अरुणाचल से ठगी कर फरार जालसाज पटना से गिरफ्तार, फर्जी कंपनी खोल लोगों से ठगे थे 17 करोड़ रुपए

2/24/2022 9:43:32 AM

पटनाः अरुणाचल पुलिस ने 17 करोड़ रुपए के जालसाजी मामले में भूमिगत चल रहे आरोपी चौधरी ब्रजकिशोर को बिहार की राजधानी पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र से धर-दबोचा है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जालसाज को गिरफ्तार करने के लिए अरुणाचल की पुलिस कुछ दिनों से यहां कैंप कर रही थी। सटीक इनपुट मिलने के बाद अरुणाचल पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से रूपसपुर थाना क्षेत्र के खगौल रोड स्थित एक कार कंपनी में सर्विसिंग करा रहे जालसाज को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि जालसाज चौधरी मूलरूप से नालंदा जिले का रहने वाला है और वह नाम बदलकर राजा बाजार में रह रहा था। इसके खिलाफ इटानगर के बंदरदेवा थाना में जालसाजी करने का मामला दर्ज है। गिरफ्तार जालसाज फर्जी ढंग से नन बैंकिंग कंपनी खोलकर लगभग पांच हजार से अधिक लोगों के रुपए लेकर भूमिगत हो गया था।

Content Writer

Ramanjot