बेगूसराय में ठगीः लोन के नाम पर महिलाओं को लगाया लाखों का चूना, जांच में जुटी पुलिस

Wednesday, Feb 26, 2025-01:34 PM (IST)

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय जिले से महिलाओं को लोन देने के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। दरअसल यहां एक शख्स महिलाओं को लोन पास बुक देकर उनसे 5000-5000 रूपए ठग कर ले गया। वहीं लाखों की ठगी होने के बाद महिलाओं में हड़कंप मचा हुआ है।  

लोन दिलाने के नाम पर की पैसों की मांग।। Loan Scam in Begusarai
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बखरी थाना क्षेत्र के रामपुर की है। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित महिलाओं ने बताया कि अकहा, सिनुआरी और रानी शकरपुरा गांव में विशाल नाम का एक लड़का आया और स्वयं सहायता समूह नाम का ग्रुप बनाया। इसके बाद शनिवार को सभी महिलाओं को लोन पासबुक दिया और कहा कि 40 से 50 हजार रुपए तक का लोन दिया जाएगा। इसके लिए सभी महिलाओं से 2000 से 5000 तक रुपया जमा करने के लिए कहा गया। महिलाओं द्वारा भी शनिवार को पैसे जमा कर दिए गए। इसके बाद कहा गया कि लोन मिल जाएगा, फोन करके आपको जानकारी देंगे।

आक्रोशित महिलाओं ने ऑफिस में की जमकर तोड़फोड़
महिलाओं ने बताया कि वे फोन का इंतजार करती रही जब फोन नही आया तो हमने खुद फोन करके संपर्क साधा तो उसने कहा कि मंगलवार सुबह आप सभी को पैसा मिल जाएगा। वहीं जब पैसा नहीं मिला तो सभी महिलाएं एकत्रित होकर फाइनेंस कंपनी के ऑफिस पहुंची और देखा दफ्तर बंद कर सभी फरार हो गए। वहीं मोबाइल भी स्विच ऑफ कर दिया गया। इसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने संबंधित फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़ किया। इधर, लाखों की ठगी होने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल चल रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static