कटिहारः अनियंत्रित होकर पलटा मकई लदा ट्रैक्टर, 4 किशोर गंभीर रूप से घायल

5/2/2021 3:38:06 PM

कटिहारः बिहार में कटिहार जिले में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जहां ट्रैक्टर के पलटने से चार किशोर दबकर घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेशरमा पुल के समीप पास ओवरलोड मकई लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे चार किशोर ट्रैक्टर के नीचे दबकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सूत्रों ने बताया कि घायलों को कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की स्थिति गंभीर है।

Content Writer

Ramanjot