पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह का CM नीतीश पर हमला, कहा- बिहार में किसान पस्त, नीतीश दिल्ली में मस्त

9/6/2022 5:28:39 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने आज पटना पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ और सुखाड़ है, किसान पस्त है, नीतीश कुमार दिल्ली में मस्त है। यह विपक्षी एकता नहीं पक्षी एकता है। पटना में केसीआर आए, उठ बैठ होते रहे। 


"नीतीश ने जनादेश का किया अपमान"
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया है। उन्होंने विधानमंडल में मेरे लिए तुम ताम की भाषा बोली गई, जिससे पता चलता है कि उनकी भाषा अब भ्रष्ट हो चुकी है। आरसीपी सिंह ने कहा कि रात में नीतीश कुमार कहा मिले हैं किनके पैरवी से मिले सब जानते हैं। जेपी आंदोलन के प्रोडक्ट है और किनसे जा कर मिल रहे हैं। जेपी पर जुल्म ढाया था, आज उसी कांग्रेस के साथ खड़ा होकर फोटो खिंचवा रहे हैं। 

BJP में शामिल होने के सवाल पर कही ये बात 
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था 5 वें स्थान पर है आप अपना देखिए ...बिहार में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर आरसीपी ने कहा, "बस आप देखते रहिए मैं संगठन का आदमी हूं, बिहार में घूमता हूं लोगों से मिलता हूं और अपने साथी से बात करता हूं। हम लोग जो भी निर्णय लेंगे बिहार हित में होगा हमारे लिए सारे ऑप्शन खुले हुए हैं। 

विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटे नीतीश 
बता दें कि भाजपा से अलग होने के बाद नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं और विपक्षी नेताओं से उनकी मुलाकात को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। नीतीश ऐसे समय दिल्ली के दौर पर पहुंचे हैं, जब जनता दल (यूनाइटेड) के कई नेताओं ने हाल के दिनों में प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से नीतीश को विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्त चेहरा बताया है। वे दिल्ली में विपक्ष के कई नेताओं के साथ मुलाकात कर रहे हैं। 

Content Writer

Ramanjot