भाजपा के बड़े नेता RK सिन्हा ने राजद सुप्रीमो लालू यादव से की मुलाकात, जाना हाल-चाल

10/30/2021 12:16:07 PM

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बड़े नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा शुक्रवार रात राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने उनके अवास पहुंचे। उन्होंने इस मुलाकात के दौरान लालू यादव का हाल-चाल पूछा। 

रात के अंधेरे में लालू से की मुलाकात 
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात आरके सिन्हा एवं लालू यादव की मुलाकात राबड़ी देवी के आवास पहुंचे। इस दौरान लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव और आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी भी वहां मौजूद थे। उपचुनाव से ठीक पहले आरके सिन्हा एवं लालू यादव की मुलाकात के बाद कई कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि लालू यादव और आरके सिन्हा के बीच पारिवारिक संबंध हैं और ये औपचारिक मुलाकात है।

बता दें कि लालू प्रसाद यादव लंबे समय बाद बिहार पहुंचे हैं। इससे पहले चारा घोटाला मामले में जमानत मिलने के बाद वे दिल्ली में बेटी मीसा भारती के आवास पर रह रहे थे। वहीं तीन दिन पहले यानि 27 अक्टूबर को लालू यादव ने 6 साल बाद चुनावी सभा को संबोधित किया था।

Content Writer

Ramanjot