पूर्व विधायक परवेज एहसान खान का निधन, फागू चौहान और CM नीतीश ने जताया शोक

1/25/2022 10:12:35 AM

पटनाः बिहार के पूर्व विधायक परवेज एहसान खान का निधन हो गया। उनके निधन पर राज्यपाल फागू चौहन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की।

फागू चौहान ने सोमवार को अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. परवेज एहसान खान एक कुशल राजनेता थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य, साहस एवं संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक उद्गार में कहा कि स्व. खान एक कुशल राजनेता थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दूरभाष पर उनके परिजनों से बात कर उन्हें सांत्वना दी। कुमार ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करे और उनके परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दे।

Content Writer

Ramanjot