अपराधियों के हौसले बुलंद...कटिहार के पूर्व मेयर की गोली मारकर हत्या

7/30/2021 9:12:32 AM

कटिहारः उत्तरी बिहार के कटिहार शहर के एक पूर्व मेयर की गुरुवार रात को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कटिहार के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने शहर स्थित एक मंदिर के पास पूर्व महापौर शिवराज पासवान (45) पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि पासवान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Content Writer

Nitika