बिहार चुनावः पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह JDU में शामिल, बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष

10/21/2020 10:39:16 AM

 

पटनाः बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य अनुज कुमार सिंह के आज जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मंगलवार को पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इसके बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने सिंह को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया।

इस मौके पर अनुज कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास से प्रभावित होकर उन्होंने जदयू की सदस्यता ग्रहण की है।

Nitika