5 दिन बिहार के पूर्व CM रहे सतीश प्रसाद सिंह का निधन, कोरोना के चलते तोड़ा दम

11/2/2020 2:42:57 PM

दिल्ली/पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का आज कोरोना के चलते दिल्ली में निधन हो गया। इतिहास में सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के नेता सतीश प्रसाद सिंह (Satish Prasad Singh) के नाम है। वे महज 5 दिन के लिए मुख्यमंत्री बने थे। वह 87 वर्ष के थे।

सतीश प्रसाद सिंह लंबे समय से बीमार थे और उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था, जहां सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी पुत्री सुचित्रा सिन्हा बिहार सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। वह समाजवादी नेता स्व. जगदेव प्रसाद की पुत्रवधु और पूर्व केन्द्रीय मंत्री नागमणि की पत्नी है।

दरअसल, 1967 में हुए चौथे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत नहीं पा सकी। इसके कारण बिहार में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बनी। तब जनक्रांति दल में रहे महामाया प्रसाद सिन्हा को पहला गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बनाया गया, मगर 330 दिनों तक सत्ता संभालने के बाद उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ी। इसके बाद संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के नेता सतीश प्रसाद सिंह मुख्यमंत्री बनाए गए मगर वह भी 5 दिन में हटा दिए गए।

सतीश प्रसाद सिंह कब बने थे मुख्यमंत्री:-
28 जनवरी, 1968 से एक फरवरी, 1968 रहे बिहार के छठे मुख्यमंत्री ने सातवीं लोकसभा में खगड़िया से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया।

Nitika