बिहार-झारखंड के पूर्व राज्यपाल रामा जोइस का निधन, लंबे समय से थे बीमार

2/16/2021 11:45:41 AM

पटना/रांचीः बिहार और झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस का मंगलवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे।

परिवार के सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा के पूर्व सदस्य 88 वर्षीय जोइस उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। वह पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके थे। उनका जन्म 27 जुलाई 1932 को शिमोगा में हुआ था। जोइस ने बीए किया था और कानून की डिग्री ली थी। वह शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए थे।

Content Writer

Ramanjot