बिहार के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन, पटना के अपोलो अस्पताल में थे भर्ती

7/4/2022 10:57:11 AM

पटनाः बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री और जेपी आंदोलन के प्रखर सेनानी नरेंद्र सिंह का पटना के अपोलो हॉस्पिटल में निधन हो गया। नरेंद्र सिंह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। पहले इन्हें इलाज के लिए दिल्ली में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों की राय से इन्हें पटना के अपोलो अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। आज सुबह उनके निधन की खबरें सामने आई है। बता दें कि नरेंद्र सिंह बिहार सरकार में मंत्री सुमित सिंह के पिता हैं।

Content Writer

Ramanjot