काल बनकर आया नववर्ष, पिकनिक मनाकर लौट रहे 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत

1/2/2021 10:09:34 AM

भभुआः बिहार के कैमूर जिले से भीषण सड़क हादसे की सामने आई है। यहां शुक्रवार को दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कटरा गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पिकअप वैन और ईट लदी ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पिकअप वैन पर सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप वैन पर सवार लोग नववर्ष के अवसर पर पिकनिक मनाने के बाद अपने घर वापस आ रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के इटाढी गांव निवासी संतोष कुमार सिह (40), आशुतोष कुमार सिंह (25) मोहनिया थाना क्षेत्र के बघिनी गांव निवासी विजय कुमार सिह (42), विनय कुमार सिह (24) और मन्नु सिंह (27) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारी के पर पहुंच गए हैं। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static