ICU में भर्ती लालू यादव की पहली तस्वीर आई सामने, वीडियो कॉल पर पापा को देख इमोशनल हुई रोहिणी
Tuesday, Jul 05, 2022-12:35 PM (IST)

पटनाः बीते रविवार को सीढ़ियों से गिरने के बाद चोटिल हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव का इलाज पटना के पारस हॉस्पिटल में चल रहा है। फिलहाल, वे अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं, जहां उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है। इस बीच आईसीयू में एडमिट लालू यादव की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें लालू काफी कमजोर और बीमार लग रहे हैं।
दरअसल, लालू यादव की बेटी रोहिणी ने ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें इसमें वह और मीसा भारती वीडियो कॉल के जरिए पिता लालू यादव को देख रही हैं, इसमें वह भावुक दिख रही हैं। रोहिणी ने फोटोज शेयर करते हुए पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने लिखा, "हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति, करोड़ों लोगों की दुआएं है जिनकी शक्ति।"
My hero
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) July 5, 2022
My backbone Papa🙏
Get well soon 🤞
हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति
करोड़ों लोगों की दुआएं है जिनकी शक्ति🙏 pic.twitter.com/36ndAbRnTG
बता दें कि लालू यादव रविवार की शाम पूर्व मुख्यमंत्री एवं पत्नी राबड़ी देवी के 10 सकुर्लर रोड स्थित सरकारी आवास में सीढि़यों से गिर गए थे। इसके चलते उनके कंधे की हड्डी टूट गई है। चिकित्सकों ने इलाज कर कच्चा प्लास्टर चढ़ा दिया और एक माह तक आराम करने की सलाह दी थी। वहीं सोमवार सुबह तड़के 3 बजे उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आनन-फानन में पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया।