पहले बांध पर बुलाया, जबरन पिलाई शराब...फिर मनचलों ने बारी-बारी किया दुष्कर्म; खगड़िया में लड़की से हैवानियत

Tuesday, Sep 16, 2025-06:30 PM (IST)

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दरिंदों ने किशोरी को पहले शराब पिलाई और फिर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।  दुष्कर्म के वारदात को अंजाम देने के बाद सभी युवक फरार हो गए। वहीं पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

सुबह 5 बजे युवती को होश आया तो...
जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर शाम परबत्ता थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि एक युवक ने किशोरी को फोन कर बांध पर बुलाया, जहां पहले से मौजूद पांच युवकों ने किशोरी को शराब में टेबलेट मिलाकर जबरन पिला दिया, जब युवती नशे में मदहोश हो गई तो मनचलों ने बांध के नीचे ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उपरोक्त सभी युवक फरार हो गए। सुबह पांच बजे जब युवती को होश आया तो वो रोते चिल्लाते घर वालों के पास पहुंची। 

इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस मामले में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार बताया कि इसे लेकर कांड संख्या 348/25 दर्ज किया गया है। घटना में शामिल युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static