बार बालाओं के हर ठुमके पर पिस्टल से फायरिंग, अश्लील डांस और फायरिंग का VIDEO वायरल

11/6/2022 5:16:38 PM

खगड़ियाः बिहार के खगड़िया जिले में भोजपुरी गानों पर डांसर ने जमकर डांस किया। इस दौरान एक शख्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे एक युवक घायल हो गया। गोली लगते ही भगदड़ का माहौल हो गया। वहीं इस पूरी वारदात का वीडियो भी सामने आया है।

कार्यक्रम के दौरान हुई फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, मामला घटना चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया गांव का है। बताया जा रहा है कि हरदिया गांव निवासी ईनो सिंह के बेटे राम सिंह के घर बेटे का जन्म हुआ है। इसलिए परिवार ने जन्म की छठी का आयोजन किया था। इस दौरान कुछ बार बालाओं को बुलाया गया। भोजपुरी गानों पर यह लड़कियां खूब ठुमके लगा रही थी। इसी बीच राम सिंह के भाई कृष्ण सिंह मंच पर पिस्टल के साथ चढ़ गया और लड़की को पीछे से पकड़कर बोला कि फायरिंग करोगी। इसके बाद वह फायरिंग करने लगा और बैक टू बैक 5-6 गोली मंच से ही फायरिंग की। कभी सामने की ओर, कभी डांसर के कंधे पर हाथ रखकर तो कभी ऊपर की ओर गोली चलाता दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
वहीं गोली लगते ही भगदड़ का माहौल हो गया। इस घटना में एक युवक के पैर में गोली लग गई।घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले भर्ती कराया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि भाई कृष्ण सिंह मंच पर पिस्टल के साथ चढ़ गया और बैक टू बैक 5-6 गोली मंच से ही फायरिंग की।

Content Editor

Swati Sharma