इस फेमस यूट्यूबर व नेता पर FIR दर्ज, ठेकेदार से 10 लाख रंगदारी मांगने का आरोप

Monday, Mar 23, 2026-10:34 AM (IST)

YouTuber Manish Kashyap: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नवलपुर थाना क्षेत्र में जनसुराज के नेता और यूट्यूबर मनीष कश्यप सहित सात लोगों के ऊपर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज हुआ है। कश्यप और अन्य पर आरोप है कि उन्होंने ठेकेदार त्रिभुवन नारायण सिंह के भतीजे संजीत कुमार सिंह के साथ मारपीट और 10 लाख रंगदारी की मांग की। 

ठेकेदार के अनुसार मनीष कश्यप ने 10 लाख रुपए चंदे की मांग की थी। मना करने पर 16 मार्च को मनीष कश्यप अपने साथियों के साथ चमैनिया पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे और अनियमितता का आरोप लगाकर गाली-गलौज की तथा काम बंद कराने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि 20 मार्च को संजीत कुमार सिंह नवलपुर बाजार में पुल निर्माण सामग्री खरीदने पहुंचे थे, जहां रमेश यादव, संतोष कुमार गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, बिट्टू प्रसाद, विशाल गुप्ता, अनिल यादव आदि ने उन पर हमला किया। 

PunjabKesari

इस मामले में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static