प्रकाश पर्व मनाकर लौट रहे लोगों के साथ मारपीटः 6 सिख श्रद्धालु घायल, 10 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

1/17/2022 5:39:11 PM

 

पटनाः बिहार के भोजपुर ज़िले के चरपोखरी में प्रकाश पर्व मनाकर वापस जा रहे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट हुई, जिसमें 6 सिख श्रद्धालु घायल हो गए थे। इस घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 नामजद और कम से कम 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एसडीपीओ पिरो राहुल सिंह ने बताया, "60 की संख्या में सिख श्रद्धालु पटना से मोहाली लौट रहे थे, उनको कुछ लोगों ने रोका और यज्ञ के नाम पर रंगदारी मांगी।" मना करने पर ड्राइवर के साथ मारपीट की। श्रद्धालुओं के द्वारा इसका विरोध करने पर स्थानीय लोगों ने उन पर ईंट और पत्थर से हमला किया।

वहीं राहुल सिंह ने बताया कि इस घटना में 6 लोग जख्मी हुए हैं। 4-5 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

 

Content Writer

Nitika