भारतीय नागरिकों और नेपाली सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर हुई मारपीट, बॉर्डर पर तनावपूर्ण हालात

5/18/2021 9:39:10 PM

 

अररियाः बिहार में अररिया जिले के जोगबनी स्थित इस्लामपुर बॉर्डर पर भारतीय नागरिकों और नेपाली सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना के बाद से बॉर्डर पर तनावपूर्ण हालात पैदा हो गए हैं। वहीं विवाद के बाद दोनों देश के बीच आवागमन ठप कर दिया गया है। साथ ही बॉर्डर पर एसएसबी तैनात कर दी गई है।

दरअसल, नेपाल में भी संपूर्ण लॉकडाउन है, जिसके कारण वहां के सुरक्षाकर्मी लोगों को हटा रहे थे। इसी बीच नो मेंस लैंड से सटे नेपाल की साइड में चाय पीने गए कुछ लोगों का नेपाली सुरक्षाकर्मियों से विवाद हो गया। इस झड़प में नेपाली पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस पर स्‍थानीय लोगों ने नेपाली पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी कर दी।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह घटनास्थल पर गए और मामले को शांत करवाया। फारबिसगंज एसडीओ सुरेन्द्र कुमार का कहना है कि कुछ लोगों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
 

Content Writer

Nitika