मुंगेर में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे, 11 लोग घायल

3/19/2022 5:37:07 PM

मुंगेरः बिहार के मुंगेर जिले में हेमजापुर ओपी क्षेत्र के शिवकुंड निषाद टोला में शुक्रवार की शाम आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में ही भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडा और ईट पत्थर चले। इस झड़प में 11 लोग घायल हो गए।

इस संबंध में घायल मदन राय ने बताया कि हमने गांव की नाली साफ कर कचरा बाहर निकाल कर रखा। लेकिन हमारा गोतिया कचरा वापस नाली में डाल दिया। हम जब मना करने गए तो वह हमारे साथ मारपीट करने लगे। हमारा परिवार जब हमें बचाने आया तो वह लोग अपने परिवार के साथ मिलकर मारपीट करने लगे। दोनों ओर से लाठी डंडा चला। जिसमें दोनो ओर से कुल 11 लोग घायल हुए हैं। हम लोग हेमजापुर थाना गए। हेमजापुर थाना ने पहले इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल जाने की बात कही।

प्रथम पक्ष के कुल 6 लोग घायल हैं जिसमें धरहरा के शिवकुण्ड निषाद टोला के रहने वाले 65 वर्षीय अवध राय एवं उसके पुत्र 30 वर्षीय उत्तम कुमार, 26 वर्षीय रोशन कुमार, 28 वर्ष सुमन देवी, 62 वर्षीय मुन्नी देवी घायल है। वहीं द्वितीय पक्ष से मदन राय, संजय कुमार, प्रिया देवी, रॉकी कुमार, रेखा देवी, फंटूश कुमार सभी के सिर में गहरी चोट आई है। वहीं सदर अस्पताल में इलाज कर रहे आपातकालीन कक्ष के चिकित्सक डॉक्टर ने बताया कि सभी घायल 11 लोगों में सात की हालत गंभीर है। सभी का इलाज किया जा रहा है।

Content Writer

Ramanjot