प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी सिपाही, अचानक पहुंचे घरवाले तो...

10/16/2021 4:05:21 PM

पटनाः बिहार में एक महिला सिपाही के प्यार का मामला उस समय थाने पहुंच गया, जब परिजनों ने उसे प्रेमी के साथ कमरे में पकड़ लिया। इसके बाद परिजनों ने लड़के की जमकर धुनाई कर दी। दरअसल, महिला सिपाही प्राइवेट नौकरी करने वाले एक युवक से प्यार करती थी और दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों ने उनके बीच जाति की दीवार खींच डाली। इसी बीच जब मामला महिला थाने पहुंचा तो पुलिस ने दोनों को बालिग बताते हुए स्पष्ट कर दिया कि वह दोनों अपनी मर्जी से शादी कर सकते हैं। 

4 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों 
जानकारी के अनुसार, पूरा मामला पटना के राजा बाजार इलाके का है। युवक और युवती दोनों ही छपरा जिले के रहने वाले हैं। लड़की पटना में सिपाही है तो वहीं लड़का प्राइवेट नौकरी करता है। दोनों लगभग पिछले चार साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को जब लड़की के परिवार वाले उसके घर पहुंचे तो वहां लड़के को देख भड़क गए। उन्होंने लड़के की जमकर पिटाई कर दी।

थाना प्रभारी ने कही ये बात 
इसके बाद मामला महिला थाने पहुंच गया। दोनों पक्ष के लोग महिला थाने में पहुंचे और अपनी-अपनी बात रखी। दरअसल, लड़की के परिवार वाले उसकी शादी अपनी जाति के लड़के से कराना चाहते हैं। वहीं दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद महिला थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं। अगर दोनों अपनी मर्जी से शादी करना चाहते हैं, तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static