मुंगेर पुलिस व STF को मिली बड़ी कामयाबी, 15 वर्षों से फरार चल रही महिला नक्सली गिरफ्तार

4/18/2021 11:45:12 AM

मुंगेरः बिहार की मुंगेर जिला पुलिस ने 15 वर्षों से फरार चल रही महिला नक्सली प्रमिला कोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) राजकुमार राज ने शनिवार को बताया कि सूचना के आधार पर विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और लड़ैयांटांढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर गौरेया गांव से महिला नक्सली प्रमिला कोड़ा को शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला नक्सली अर्जुन कोड़ा और प्रवेश दा के दस्ते का सक्रिय सदस्य रही है।

राजकुमार राज ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली मुंगेर, लखीसराय और जमुई जिलों में 11 संगीन आपराधिक मामलों में फरार चल रही थी। वह हाल के वर्षों में संगठन के काम से जम्मू-कश्मीर चली गई थी। उन्होंने बताया कि जिले की पुलिस आगे भी नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान जारी रखेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static