जहानाबाद मंडल कारा में महिला सिपाही ने की आत्महत्या, बैरक की छत से लटका मिला शव, मचा हड़कंप

Thursday, May 15, 2025-11:33 AM (IST)

Jehanabad News: बिहार के जहानाबाद के मंडल कारा काको में तैनात एक महिला जेल प्रहरी ने आत्महत्या कर ली।  महिला का शव बुधवार को जेल के अंदर छत से लटका मिला, जिसके बाद परिसर में हड़कंप मच गया। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई है। 

बैरक की छत से लटकी मिली सिपाही 
मृतक की पहचान 27 वर्षीय शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। वे कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी गांव निवासी उपेंद्र प्रसाद गुप्ता की पुत्री थीं और पिछले एक वर्ष से मंडल कारा काको में तैनात थीं। वहीं बुधवार को वह बैरक की छत से लटकी हुई मिली। बताया जा रहा है कि महिला जेल प्रहरी परिसर के ब्लॉक नंबर दो के दूसरे तल्ले पर बने सरकारी आवास में रहती थीं। 

वहीं जेल प्रशासन ने घटना की जानकारी स्थानीय काको थाना को दी गई, जिसके बाद कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। एसपी ने बताया कि हमने उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और वीडियोग्राफी के निर्देश दिए गए हैं। आगे की जांच जारी है।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static