जवान के साथ आपत्तिजनक हालत में थी महिला सिपाही, तभी पहुंचा गया पति; बंद कमरे में जो देखा...

Friday, Mar 20, 2026-12:25 PM (IST)

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले से खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां बिरौल थाना में तैनात एक महिला सिपाही और मधेपुरा पुलिस बल के एक पुरुष सिपाही को महिला के पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद पीआर बॉन्ड (PR Bond) पर रिहा किया। 

कमरे में बंद कर पुलिस को दी सूचना 

जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिला पुलिस बल की महिला सिपाही (संख्या 1115) वर्तमान में बिरौल थाने में पदस्थापित है। वहीं, मधेपुरा पुलिस का सिपाही (संख्या 697) भी वर्तमान में यहीं ड्यूटी पर तैनात था। गुरुवार को महिला सिपाही के पति और परिजनों ने दोनों को एक कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया। परिजनों ने तुरंत दोनों को कमरे में बंद कर दिया और घटना की सूचना बिरौल थानाध्यक्ष को दी। 

लंबे समय से चल रहा था प्रेम-प्रसंग 

महिला सिपाही के पति ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का उक्त सिपाही के साथ काफी समय से अवैध संबंध चल रहा था। विभाग के भीतर भी दोनों के बीच के रिश्तों को लेकर चर्चाएं आम थीं। गुरुवार को संदेह होने पर पति ने नजर रखी और आखिरकार दोनों को एक साथ पकड़ लिया। 

यह भी पढ़ें- DM के नाम से चल रहा फर्जी अकाउंट...मैसेज आए तो तुरंत करें ब्लॉक, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

PR बॉन्ड पर मिली रिहाई, जांच जारी 

घटना की सूचना पर पहुंची बिरौल पुलिस ने दोनों सिपाहियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, थाने में हाई वोल्टेज ड्रामे और कई पुलिसकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद देर शाम दोनों को पीआर बॉन्ड भरवाकर रिहा कर दिया गया। 

थानाध्यक्ष का आधिकारिक बयान 

"सूचना मिलते ही दोनों सिपाहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। फिलहाल उन्हें पीआर बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया है। मामले की पूरी रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेज दी गई है। उनके दिशा-निर्देशों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।" - चंद्रमणी, थानाध्यक्ष, बिरौल
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static