जीतन राम मांझी बोले- NDA में भाजपा और जदयू के छोटे सहयोगी होने के कारण महसूस हो रही घुटन

6/6/2022 9:55:27 AM

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में उनकी पार्टी के भाजपा और जद (यू) के छोटे सहयोगी होने के कारण उन्हें घुटन महसूस हो रही है और साल 2015 में मुख्यमंत्री बनने के एक साल से भी कम समय में पद छोड़ने का उन्हें मलाल है।

मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के 243 सदस्यीय विधानसभा में चार विधायक हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधान परिषद चुनावों में जब हमारे बड़े सहयोगी हमारा समर्थन मांगेगे तो हम अपनी उपस्थिति महसूस करा सकते हैं।'' मांझी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित कर रहे थे।
 

Content Writer

Ramanjot