मशहूर शायर मुनव्वर राणा की पुत्री फौजिया राणा कांग्रेस में शामिल, बिहार में लड़ सकती हैं चुनाव

10/3/2020 11:37:34 AM

पटनाः सामाजिक कार्यकर्ता एवं मशहूर शायर मुनव्वर राणा की पुत्री फौजिया राणा (Fauzia Rana) शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गईं।

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा (Madan Mohan Jha) के समक्ष यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित एक मिलन समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता एवं मशहूर शायर मुनव्वर राणा की पुत्री फौजिया राणा अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस (Congress) की सदस्यता ग्रहण की। सुश्री राणा नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लेकर चले देशव्यापी आंदोलनों केे दौरान लखनऊ में गिरफ्तार हुई थी। इस मौके पर डॉ. झा ने कहा कि मुनव्वर राणा की पुत्री फौजिया राणा के शामिल होने से कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस( Congress) के बिहार प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल, कांग्रेस एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज, विधानमंडल दल के नेता सदानन्द सिंह, चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष द्वय समीर कुमार सिंह और कौकब कादरी, प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़ समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Ramanjot