मकान का अगला हिस्सा तोड़ रहे थे पिता-पुत्र, छज्जा गिरने से दोनों की दबकर मौत

3/6/2021 5:10:25 PM

बांकाः बिहार में बांका जिले के धौरया थाना क्षेत्र में मकान का छज्जा गिरने से पिता-पुत्र की दबकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद कोहराम मच गया, जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर धोरैया- सनहौला मार्ग पर यातायात ठप कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कुर्मा गांव निवासी जुगो मोदी (40) को जिला प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण करने के लिए उसके घर का अगला हिस्सा तोड़ने का निर्देश दिया था। जुगो मोदी शुक्रवार की रात अपने पुत्र निरंजन मोदी (10) के साथ घर का अगला हिस्सा तोड़ रहा था तभी अचानक छज्जा गिरने से दोनों की दबकर मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Content Writer

Ramanjot