बिहार सरकार की घोषणा- ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति के लिए किसानों को मिलेगा मुआवजा

Wednesday, Mar 22, 2023-01:15 PM (IST)

 

पटनाः बिहार सरकार ने विधानसभा में राज्य भर में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसल को हुए नुकसान के लिए मुआवजा देने की घोषणा की। 

कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने विधानसभा में भोजनावकाश से पूर्व बैठक के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सदस्य अख्तरुल इस्लाम शाहीन के ध्यानाकर्षण का जवाब देते हुए कहा कि राज्य भर में ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति के लिए एक सर्वेक्षण किया जा रहा है और रिपोर्ट मिलने के बाद किसानों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों को सर्वेक्षण करने के लिए कहा गया है, जो कुछ जिलों में पूरा हो चुका है जबकि अन्य स्थानों पर यह प्रगति पर है।

मंत्री ने माना कि प्रदेश में दो दिन पहले हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। उन्होंने विभिन्न कारणों से फसल क्षति के मामले में पिछले कई वर्षों में किसानों को दिए गए मुआवजे के विवरण देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के मुद्दों के प्रति संवेदनशील है और उनके नुकसान की भरपाई की जाएगी। शाहीन के साथ ही राजद के एक अन्य सदस्य भाई वीरेंद्र ने भी हाल ही में हुई ओलावृष्टि में किसानों के जान-माल के नुकसान की ओर सत्ता पक्ष का ध्यान आकर्षित किया और उसी के अनुसार मुआवजा देने की मांग की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static