भोजपुर में मछली लेकर लौट रहे किसानों पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

9/28/2021 6:16:45 PM

आराः बिहार में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला भोजपुर जिले का है, जहां सशस्त्र अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी तथा एक अन्य व्यक्ति को घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि मुन्ना यादव अपने दोस्त किसन बिंद एवं विनोद ठेकेदार के साथ कोईलवर थाना क्षेत्र के बीरमपुर (कृतपुरा) गांव में एक साइट पर गया था। इसके बाद तीनों मोटरसाइकिल से मछली खरीदने के लिए केशोपुर घाट पर गए। मछली लेकर वापस घर लौटने के क्रम में बिराहिमपुर करजा गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली लगने से किसान किसन बिंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि मुन्ना यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

हालांकि, हमले में विनोद ठेकेदार बाल-बाल बच गया। घायल का इलाज एक निजी अस्पताल चल रहा है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस सिलसिले में संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static