Purnia News: किसान का बेटा बना डॉक्टर, भाड़े पर पंपिंग सेट और ट्रैक्टर चलाता है पिता

1/14/2023 4:00:15 PM

पूर्णिया: यदि हौसले बुलंद हों तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ बिहार के पूर्णिया जिले के एक युवक ने कर दिखाया है। दरअसल, एक किसान के बेटे का डॉक्टर बनने का सपना पूरा हो गया है और अब वह अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर गांव लौटा है। वहीं गांव में खुशी का माहौल है।

अपनी पढ़ाई से पीछे न हटेंः जवाहर कुमार
जानकारी के मुताबिक, ये कहानी पूर्णिया के केनगर प्रखंड के बसहा गांव के रहने वाले जवाहर कुमार यादव की हैं। मेहनत कर बेटे को डॉक्टर बनाने में दिन-रात मेहनत करने वाले पिता रामानंद यादव खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। जवाहर कुमार यादव का कहना है कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूर्णिया में रहकर ही की। इसके बाद नीट की परीक्षा पास करने के बाद कर्नाटक के इंस्टीट्यूट में जाकर डॉक्टरी की पढ़ाई की एमबीबीएस की पढ़ाई की और अब वह अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर गांव लौटे है। साथ ही कहा कि अपनी पढ़ाई से पीछे नहीं हटना चाहिए। जवाहर कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों के अलावा दोस्तों और उनके विद्यालय के शिक्षक को दिया।

भाड़े पर पंपिंग सेट चलाते थे जवाहर के पिता
वहीं जवाहर के पिता रामानंद यादव ने कहा कि हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। अपने बेटे को पढ़ाने-लिखाने के लिए दिन रात मेहनत और मजदूरी की। इतना ही नहीं पैसे इकट्ठे करने के लिए दूसरों का ट्रैक्टर, पंपिंग सेट भी चलाया। साथ ही कहा कि आज मेरे द्वारा की गई मेहनत सफल हो गई। जवाहर एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर घर लौटा है। इससे पूरे गांव के लोग उन्हें बधाई देने आ रहे हैं।
 

Content Editor

Swati Sharma